Tuesday, 17 November 2015

करवाचौथ की टेंशन



करवाचौथ की टेंशन
यूं तो करवाचौथ, दिवाली और भैयादूज हर बार ही घर का बजट खराब कर देते हैं क्योंकि यह तीनों त्योहार 15 दिनों के अंतराल में ही पड़ जाते हैं पर इस बार खास बात यह थी कि करवाचौथ 30 अक्तूबर को पड़ रहा था यानि कि महीने के अंतिम दिनों में, जब जेब का बुरा हाल होता है। 29 अक्तूबर को मैं  जब शाम को रोज कि तरह घर आया तो मेरी पत्नी ने स्वभाव के विपरीत मुस्कराहट से किवाड़ खोला। पहले पानी तथा फिर फटाफट चाय भी पिलाई। मेरी हालत ठीक वैसी ही थी जैसी कि ईद से पहले दिन बकरे की  होती है। हमारे देश में किसी भी सभ्य पत्निव्रता पुरुष में इतनी हिम्मत नहीं कि वो पत्नी का जन्म दिन, शादी की सालगिरह अथवा करवाचौथ को भूल जाए। तो मर्यादा निभाते हुए चाय के पश्चात मैंने पूछ लिया के सुबह के लिए फेनी, फल, मिठाई आदि क्या-क्या लाना है। तो वो बोली चलो मार्केट चल लेते हैं वहीं देख लेंगे। मैं तो पहले ही अपने ऊपर आए खतरे को भाँप चुका था। लेकिन मैंने खुशी खुशी हामी भर दी। मार्केट सजी हुई थी ज़ोरों शोरों से ख़रीदारी चल रही थी। ज्वेल्लेरी की दुकान के पास से गुजरते वक्त मेरी सांस धौंकनी की  तरह चल रही थी लेकिन वो पाँच मीटर का सफर आराम से कट गया। शायद वो जानती थी कि सोना या हीरा तो मास्टर जी अपने कपड़े बेच कर भी नहीं दिलवा सकते। आगे चूड़ियों की  दुकान पर भीड़ जमा थी। रंग बिरंगी चूड़ियाँ सब के मन को लुभा रही थी। सो मेरी पत्नी भी चूड़ियाँ देखने लगी। कुछ देर बाद उसने सुंदर सी चूड़ियाँ पसंद कर ली तथा भावतौल के बाद मुझे तीन सौ रुपए देने को कहा पैसे देकर हम आगे चल पड़े हलवाई की दुकान की  और। लेकिन रास्ते में जगह जगह टेंट लगे हुए थे और मेहंदी लगवाने वाली पतिव्रता नारियों की  कतारें लगी हुई थी। मेरी पत्नी ने भी मेहंदी लगवाने कि इच्छा प्रगट की। मैंने हामी भरदी। लगभग एक  घंटे के बाद मेरी पत्नी का नंबर आया मेहंदी लगवाने के बाद उसने मुझ पर पूरी दयादृष्टि दिखाते हुए कहा बस चार सौ रुपये देदो आधे आधे हाथों पर ही लगवाई है। मेहंदी लगवाने के बाद अब दस बज चुके थे भूख भी लग रही थी परंतु अब घर जाकर खाना तो बनाया नहीं जा सकता था क्योंकि दोनों हाथों पर मेहंदी लगी हुई थी। सो मैंने एक रैस्टौरेंट से खाना पैक करवाया और सुबह के लिए मठी, फेनी, मिठाई आदि लेकर घर आ गए। तभी मेरी पत्नी का मोबाइल बजा। मेहंदी लगी होने के कारण फोन मैंने उठाया, मैसेज आया था कि आप के द्वारा दिये गए ऑर्डर कि साड़ी डिस्पैच कर दी गयी है कृपया डिलीवेरी के वक़्त 2500/- का भुगतान करें। मेरा कंठ सूख चुका था नींद उड़ चुकी थी मैंने चुपचाप वो मैसेज श्रीमतीजी को पढ़वा दिया। मेरे चेहरे से वो मेरी मनोदशा समझ चुकी थी लेकिन 55 कि आयु में भी मेनका चरित्र द्वारा मुझे सहज कर चुकी थी।
अगले दिन सुबह सूर्योदय से पहले मेरी पत्नी खा-पीकर व्रत धारण कर चुकी थी। मैंने बाहर से सुबह का अखबार उठाया और उसमें जो कुछ पंफ्लेट भी थे फटाफट डस्टबिन में डाले क्योंकि वो सारे ही करवाचौथ की बम्पर सेल के बारे में थे। इसके बाद मैं अपने नित्य कर्म में लग गया। श्रीमती जी की मेहंदी खिल उठी था चेहरे पर चमक थी। तभी वो मेरे पास आकर बैठ गयी और मुस्कराते हुए बोली कुछ पैसे दे दो ब्यूटी पार्लर जाना है मैंने कहा, तुम बहुत सुंदर लग रही हो ब्यूटी पार्लर जाकर क्या करोगी? लेकिन मेरी इस घिसी पिटी तारीफ का उस पर कोई असर नहीं हुआ वो बोली कि आज उसने 2100 वाला पैकेज 1000 में कर रखा है और फिर मैं यह सब कुछ आपके लिए ही तो कर रही हूँ। मैंने चुपचाप 1000 रुपये निस्वार्थ भाव से उसके हाथ में थमा दिये। मेरी भूख उड़ चुकी होने के कारण मेरा वर्त अपने आप ही हो गया था। फिर भी मेरी पत्नी लाखों में एक थी उसे फिजूल खर्च करने कि आदत बिलकुल नहीं थी। केवल पूरे साल में 2 या 3 अवसरों पर ही तो ऐसा होता था। और वो भी इस लिए कि एक चरित्रवान नारी की सारी अपेक्षाएँ अपने पति से ही तो होती हैं। यही सोच कर मैं काफी हद तक संतुष्ट हो गया था।  वो ब्यूटी पार्लर चली गयी। मैं मन ही मन सोच रहा था कि भारतीय नारियां पति की दीर्घायु के लिए कितनी तपस्या करती हैं। तभी मैंने इंटरनेट खोला और विभिन्न देशों के लोगों की औसत आयु देखने लगा मैं यह देख कर हैरान था कि भारत औसत आयु के मामले में विश्व में 136वें क्रम पर था। भारत में प्रति व्यक्ति औसत आयु मात्र 66.4 वर्ष थी जबकि यूरोपियन देशों की  82 वर्ष। और हैरानी कि बात यह कि भारत में ही पुरुष कि औसत आयु 64.7 वर्ष थी जबकि महिलाओं की 68.2 वर्ष। दोपहर के 2 बज गए थे मेरी पत्नी ब्यूटी पार्लर से लौट चुकी थी और अब शृंगार की तैयारी में जुट गयी थी। 3 बजे उसने पूजा के लिए निकलना था और मैंने अपने काम पर। फिर भी में यह चाहता था कि काम पर जाने से पहले एक बार पूर्ण सुसज्जित अपनी पत्नी को देख लूँ। सो ईश्वर ने मेरी मनोकामना पूर्ण कर दी। में अपने काम के लिए निकल चुका था। रास्ते में हर आयु वर्ग कि नारियां पूर्ण रूप से सुसज्जित हो कर पूजा के लिए जा रही थी लेकिन ऐसा लगता था कि किसी सौन्दर्य प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही हों। मेरा कार्य स्थल आ चुका था। मैं रोज़ कि तरह बच्चों को पढ़ाने में व्यस्त हो गया। आज मुझे शाम को 8 बजे से पहले ही घर वापिस पहुँचना अनिवार्य था। खैर फिलहाल 5 बजे थे तभी मेरे कानो में बहुत ही सुरीले और मधुर स्वर सुनाई पड़े “ सुथड़ा मनायीं ना, रूठड़ा जगायीं ना” मैं समझ गया कि आस-पास कहीं पूजा हो रही है। लेकिन कितना सम्मोहन, भावुकता  और ऊर्जा थी उन स्वरों में। ऐसा केवल पारंपरिक लोक गीतों में ही दिखाई देता है। 7 बजे मैं  घर के लिए रवाना हो गया। मैंने रास्ते में से ही नारियल पानी ले लिया था। घर में चाँद निकलने का इंतज़ार हो रहा था। लगभग 8:25 पर चन्द्र देवता ने दर्शन दिये मेरी पत्नी ने छत पर जाकर चंद्र देवता को अर्ध्य दिया फिर मैंने पानी पिलवाकर व्रत तुड़वाया उसने मेरे पाँव छूए और फिर सदा क्रोधित रहने वाली मेरी पत्नी ने शांति की प्रतिमूर्ति बन सात्विक भाव से अपनी बाहों का हार मेरे गले में डाल दिया जैसे पीपल से अमरलता लिपटी हो।  इन चंद क्षणों के दो आत्माओं के सात्विक मिलन से मैं अपने सारे विकार भूल चुका था। हमने प्यार से मिलकर खाना खाया और सोने के लिए चले गए। नदी, सागर में समा चुकी थी। अगले दिन का सूर्योदय हो चुका था इस यथार्थ के साथ कि मेरी जिंदगी का एक करवा चौथ कम हो चुका था।

Sunday, 15 November 2015

EGO VS SELF RESPECT



EGO VS SELF RESPECT


In terms of the psychologists, “ego” is our conscious mind, the part of our identity that we consider our "self." But I think it is simply our tendency to defend our mistakes and to stick on our stand by one or the other way even when we know that we are wrong. On the other hand ‘self respect’ is a tendency to stick on our basic and logical principals. Generally, people suffering with ‘ego’ think that they have a great self respect and stick to their stand but actually it is not true.  There are two main situations that lead to arrogance, one is when you're wrong and you can't face it; the other is when you're right and nobody else can face it.” The first one leads to ‘ego’ whereas 2nd leads to self respect. Now a day’s ‘ego’ is the main cause of sour relations in families, friends and at work place etc.  Several couples have been separated due to their ego though they have love and regards for each other.  They even do not know how it happened yet their inner voice doesn’t allow them to speak to one other. How beautifully the Great Poet Gulzar Sahib has expressed it “Unhen ye zid thi ke hum bulate, Humein ye ummid vo pukarein”. The weak people are dominated by their ego whereas the wise dominate their ego. We feel heart if someone does not pay us proper attention even without knowing the reasons which disturb our peace of mind.  As a children we hesitate to touch the feet of our parents. Generally we do not see a person with our true eyes but in flaws of our own egos. So our eyes become cloudy through which we see one other. Ego is like an acid which even burns the vessel in which it is kept. It is the greatest enemy and the greatest war to be won is to overcome our ego. If we love all human beings intensely enough, we must burn the cloudy layers of ego to live happily with great self respect.
































Monday, 26 October 2015

यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता




यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता


“यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता” (जहाँ नारियों की पूजा होती है वहाँ देवता निवास करते हैं) यह अर्ध श्लोक नारियों को अत्यंत प्रिय है एवं नारियां इसे समय समय पर यथा स्कूल, कॉलेज, टीवी आदि में वाद विवाद प्रतियोगिता में पुरुषों पर अपनी श्रेष्टता  सिद्ध करने के लिए प्रायः प्रयोग करती हैं। परंतु क्या यह व्यवहारिक जीवन में सार्थक है? क्या मैं नारियों की पूजा करने लगूँ तो वहाँ देवता निवास करेंगे? और क्या तब उसे स्वयं नारी ही स्वीकार कर लेगी ? मेरे विचार में यह अवश्य ही सतयुग में लिखा गया होगा तथा इसके शाब्दिक अर्थ एवं वास्तविक भावार्थ  में बहुत अंतर है। “भावार्थ यह है कि जहां नारियां पूजनीय होती है वहाँ देवता निवास करते हैं” अर्थात जहां  नारियों की कार्य शैली, उनका जीवन, चरित्र एक आदर्श होता है तब वो देवी तुल्य होती हैं तो अवश्य ही वहाँ देवता निवास करते हैं। शास्त्रों के अनुसार शर्म एवं लाज नारी का प्रमुख आभूषण है। मुस्कराहट नारी का प्रमुख शृंगार है एवं आँसू नारी का प्रमुख अस्त्र है।  नारी ही विश्व जननी है। नारी ही ईश्वर को जन्म देती है।  यह सत्य है कि समाज में नारी को उचित सम्मान मिलना चाहिए। कोई भी समाज नारी को सम्मान दिये बिना प्रगति नहीं कर सकता ।  सभी धर्मों के मतानुसार नारी का अपमान घोर पाप है श्रीमदभगवद गीता के अनुसार तो अपनी पत्नी के अतिरिक्त प्रत्येक नारी को  अपनी माँ के समान समझना चाहिए। आज जब दिन प्रतिदिन नारियों पर अपराध की घटनाएँ बड्ती जा रहीं है तो इस विषय पर एक स्वतंत्र एवं निष्पक्ष विचार विमर्श की आवश्यकता महसूस होती है। हमें उन सब घटकों पर सोचना होगा जो इस दशा के लिए ज़िम्मेवार हैं। पिछले कुछ दशकों मे हमारी दिनचर्या, पहनावे, कार्यप्रणाली एवं रहन-सहन में अभूतपूर्व बदलाव आया है। युवा पीड़ी का झुकाव पश्चिमी सभ्यता की और बड्ता जा रहा है। शर्म एवं लाज लुप्त होती जा रही है।  जो  नारियां शारीरिक अथवा मानसिक प्रताड्ना से गुज़र रहीं हैं अथवा गुज़र चुकी हैं यदि आप उनसे इसका कारण जानने की कोशिश करें तो अधिकतर केसों में स्वयं नारी ही नारी की प्रताड्ना का कारण है भले ही वो सास के रूप में हो, जेठानी के रूप में अथवा ननद के रूप में। नारी पर नारी द्वारा  अथवा पुरुष द्वारा प्रताड्ना के क्या मुख्य कारण हैं इन पर गहराई से चिंतन करने की आवश्यकता है।
जब भी किसी नारी के यौन शोषण अथवा प्रताड्ना का मामला तूल पकड़ता है तो धरने, प्रदर्शन एवं कथित पीड़ित के लिए सहानीभूति रखने वालों का अंबार लग जाता है। नेता, धरमगुरु तथा अन्य लोग अपनी अपनी राय देने लगते हैं परंतु किसी निश्चित निष्कर्ष पर नहीं पहुँच पाते। यह सत्य है आज के समाज को पुरुष प्रधान नहीं बनाया जा सकता। नारियां हर क्षेत्र में उन्नति कर रहीं हैं। परंतु यदि नारी और पुरुष दोनों एक दूसरे में अपनी आत्मा को देखें तथा अपनी दिनचर्या में पश्चिमी सभ्यता को छोड़ भारतीय सभ्यता को प्राथमिकता दें तो वो दिन दूर नहीं जब ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता” को चरितार्थ किया जा सकता है।



Monday, 21 September 2015

DIVINE DESINATIONS



DIVINE DESTINATIONS

Almost all the people in India use to visit the religious places at least once in their life. Some visit to pray for fulfilling their requirements, some to fulfill their commitment towards God/Goddess, some for getting rid of sins and some other for spiritual gains.  No one can give the exact figures that how many of these are actually rewarded but for sure the number of people visiting the religious places is increasing day by day and year by year.

Once a disciple of Guru Nanak Dev Ji requested for permission for Chaar Dhaam Yatra as he wanted to be free from all sins he has committed. Guru Nanak Dev Ji blessed him and gave him a ‘Potli’ (A piece of cloth having something in it and tied with thread or rope) and directed him he must keep this ‘Potli’  all the time with him during the journey & wherever he may bath the ‘Potli’ must also be dipped. The disciple accepted the order (Aadesh) and touched the lotus feet of Guru Nanak Dev Ji before leaving for the journey.

After few days the disciple returned after completing his journey and went happily to Guru Nanak Dev Ji as usual. 
So are you now free from all sins asked Guru Nanak Dev.
Yes Guru Dev, replied the disciple.
Guru Nanak Dev: Ok, where is the Potli?
Disciple: here it is.  I kept it all the times with me as per your Aadesh and also dipped in all the Holy Rivers wherever I took a bath.
Guru Nanak Dev: open it.
Disciple: yes Guru Dev.  These are Neem’s leaves in it.
Guru Nanak Dev: Yes, taste a leave. Is it sweet now?
Disciple: No Guru Dev.  It is still bitter.
Guru Nanak Dev: Even after dipping in Holy Rivers and Chaar Dhaam  Yatra?
The disciple understood the point of Guru Nanak Dev and fell in his lotus feet. Disciple: So I have not benefited at all Guru Dev?
Guru Nanak Dev: Yes you have been benefited because God is very kind and the places you have visited are where the God has shown his August Presence in physical form in one or the other way. But this benefit is a fraction which it actually should be.  Guru Nanak Dev Ji further added, if you will purify your mind and thoughts first then every place will become a divine destination where ever you will go.